
गोरखपुर। जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद के संयुक्त प्रयास से अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अभिषेक दत्त के साथ गोरखपुर जनपद के कांग्रेसजनों की बैठक एवं संवाद कार्यक्रम बुधवार को कलेक्ट्रेट कचहरी सभागार में आयोजित किया गया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों पूर्व विधानसभा प्रत्याशियों एवं अन्य कांग्रेस जनों से समस्याओं के संबंध में संवाद किया।अभिषेक दत्त ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेसजनों को कांग्रेस की उपलब्धियों एवं सरकार की कमियों को जनता को बताने का कार्य करना होगा। जनता की समस्याओं को सुनिए और उसके निराकरण के लिए धरना प्रदर्शन आंदोलन से सरकार व प्रशासन पर दबाव बनाइये।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है और कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं संघर्ष के बल पर संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा।अभिषेक दत्त ने चुटकी लेते हुए कहा कि आप गोरखपुरवासी सौभाग्यशाली हैं कि आप स्पेन में हैं क्योंकि यहां के सदर सांसद ने गोरखपुर को स्पेन बना दिया है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों को उठाएगा तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर जिला मीडिया सेल अध्यक्ष गोरखलाल श्रीवास्तव,पूर्व सांसद कमांडो कमल किशोर,डॉक्टर सैयद जमाल,सुरहिता करीम,सत्येंद्र निषाद,श्रवण पांडे,श्रीश उपाध्याय, हजारीलाल जायसवाल,राकेश यादव,मनोज यादव,जयंत पाठक, उत्कर्ष पांडे,डॉक्टर भानुप्रताप सिंह,अरूण अग्रहरि,डॉक्टर चिन्मय पांडे,राम आश्रय त्रिपाठी एड ० दयानंद सिंह दुसाद,संतोष प्रताप सिंह,डॉक्टर पी एन भट्ट,निर्मला पासवान,ज्ञानेंद्र शाही,के सी भारती,राम नगीना साहनी,संतोष उपाध्याय,अनिल सोनकर,राजेश निषाद,अनवर हुसैन,संतोष शुक्ला, तस्नीम अंसारी,सदानंद पांडे,ज्ञान पांडे,प्रवीण तिवारी,अजय मिश्र,गुलाम ताहिर,स्नेहलता गौतम,राजीव पाण्डेय,राजीव पांडे मोनू,संतोष उपाध्याय,गणेश मिश्रा, इंदु भूषण शुक्ल,व्यास मुनि उपाध्याय,विवेकानंद यादव,हरिश्चंद्र अग्रहरि,सुमित पांडे,विक्रमादित्य,उज्जैर खां,देवेंद्र निषाद महरा,दिलीप निषाद,राकेश राम त्रिपाठी,देवेंद्र निषाद धनुष आदि उपस्थित थे।











