Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 7.55 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया

Author Image
Written by
Sahabuddin Hashmi

गोरखपुर में कैंट पुलिस की कार्रवाई, आजमगढ़ निवासी आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में कैंट पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने खुद को बड़े अधिकारियों से संपर्क में होने का दावा करते हुए नौकरी लगवाने के नाम पर रकम ली और बाद में फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 6-6 लाख रुपये की मांग की गई थी। विश्वास में लेकर अलग-अलग तारीखों में बैंक खाते और नकद के जरिए कुल करीब 7 लाख 55 हजार 300 रुपये लिए गए। इसके बाद पीड़ित को नियुक्ति पत्र दिया गया।

जब पीड़ित ने नियुक्ति पत्र की जांच कराई तो उसके फर्जी होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद कैंट थाने में तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 412/2026 दर्ज किया गया।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अजीत कुमार सिंह पुत्र हरिचन्द्र सिंह, निवासी रामपुर, थाना गंभीरपुर, जनपद आजमगढ़, हाल निवासी इंद्रानगर, थाना रामगढ़ताल, गोरखपुर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 319(2), 318(4), 338 और 336(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

– उ0नि0 नवीन कुमार राय, चौकी प्रभारी ईस्ट कॉलेज, थाना कैंट

– उ0नि0 अवनीश कुमार पाण्डेय, चौकी प्रभारी गोलघर, थाना कैंट

– हे0का0 राम सिंह, थाना कैंट

– का0 महेन्द्र कुमार, थाना कैंट

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

बुधवार, 30 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp