
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रभारी विनोद तावड़े के गोरखपुर आगमन पर शुक्रवार को सर्किट हाउस में प्रभा देवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन विनय कुमार चतुर्वेदी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ देकर तावड़े का स्वागत किया और उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने पर बधाई दी।मुलाकात के दौरान प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, भाजपा संगठन की गतिविधियों और वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। बातचीत में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।इस दौरान विनोद तावड़े ने संगठन की भूमिका और कार्यकर्ताओं के योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने मुलाकात के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। मुलाकात के दौरान गंगा ग्रुप ऑफ एजुकेशन के अध्यक्ष जीएस राय, डॉ. संजयन त्रिपाठी, कोऑर्डिनेटर विजय कुमार राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद









