
गोरखपुर विद्युत लाइनों एवं ट्रांसफार्मरों के आवश्यक अनुरक्षण कार्य के चलते सोमवार, 21 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शहर के कई 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत वितरण उपखण्ड बक्शीपुर के उपखण्ड अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह ने समस्त सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पूर्ण कर लें।
उन्होंने बताया कि उपकेन्द्र बक्शीपुर से जुड़े 11 केवी नसीराबाद एवं 11 केवी ऊंचवा, बक्शीपुर न्यू उपकेन्द्र से जुड़े 11 केवी निजामपुर तथा दुर्गाबाड़ी उपकेन्द्र से जुड़े 11 केवी अंधियारीबाग फीडर की विद्युत आपूर्ति अनुरक्षण कार्य के कारण प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की है। विभाग के अनुसार निर्धारित समय में आवश्यक कार्य पूरा कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।


*रख-रखाव कार्य के चलते कल









