
गोरखपुर। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राजघाट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकार पीड़िता के 7,800 रुपये वापस करा दिए।
पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर 2025 को साइबर ठग ने खुद को प्लास्टिक उत्पाद व्यापारी बताकर पीड़िता से संपर्क किया। बातचीत के दौरान विश्वास में लेने के बाद ठग ने एक संदिग्ध लिंक भेजा। लिंक के माध्यम से यूपीआई के जरिए पीड़िता से धनराशि की धोखाधड़ी कर ली गई। घटना के बाद पीड़िता ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही एसपी सिटी एवं एसपी क्राइम गोरखपुर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष राजघाट गौरव वर्मा के नेतृत्व में थाना राजघाट की साइबर सेल टीम ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर मामले में लगातार प्रभावी पैरवी की। इसके परिणामस्वरूप MRM पोर्टल के माध्यम से 7,800 रुपये की पूरी धनराशि पीड़िता के खाते में वापस करा दी गई।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें, किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ बैंकिंग या यूपीआई से संबंधित जानकारी साझा न करें। साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
– थानाध्यक्ष गौरव वर्मा, थाना राजघाट
– उ0नि0 वैभव विश्वकर्मा, साइबर नोडल अधिकारी, थाना राजघाट
– म0उ0नि0 निशी श्रीवास्तव, थाना राजघाट
– कां0 अरविंद कुमार, थाना राजघाट


साइबर ठगी का शिकार पीड़िता









