
मऊ के अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के गैर जनपद स्थानांतरण पर पुलिस विभाग की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने माल्यार्पण कर उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। एसपी ने एएसपी अनूप कुमार के कार्यकाल में किए गए कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और पुलिस विभाग के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में क्षेत्राधिकारी लाइन सोम प्रकाश वर्मा, क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना जितेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसके बाद मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में कोतवाल कमलकांत वर्मा और वलीदपुर चौकी प्रभारी नूर आलम के गैर जनपद स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि समेत समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने दोनों पुलिस अधिकारियों को साल और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह सहित पुलिसकर्मियों ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। कमलकांत वर्मा का स्थानांतरण वाराणसी जनपद के विद्युत थाने में हुआ है। समारोह में दीपक गुप्ता डायमंड, अजीत जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, आनंद गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।











