Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दोहरीघाट पुलिस की साइबर टीम ने 74 हजार रुपये के चार गुम मोबाइल किए बरामद, वास्तविक स्वामियों को किए सुपुर्द

Author Image
Written by
हारून खान

 

मऊ: थाना दोहरीघाट की साइबर टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए कुल चार गुम मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत 74 हजार रुपये है, बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया। मोबाइल वापस मिलने पर लाभार्थियों ने दोहरीघाट पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के आदेश के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी घोसी के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह के नेतृत्व में थाना दोहरीघाट की साइबर टीम ने 30 जुलाई 2026 को यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, गुम हुए चारों मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत 74 हजार रुपये है। इनमें से एक मोबाइल, जिसकी कीमत 19 हजार रुपये है, ग्राम गोठा निवासी मीरा गुप्ता को सुपुर्द किया गया। उक्त मोबाइल आवेदिका के प्रार्थना-पत्र के आधार पर CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायत संख्या 202606170259153881 के माध्यम से ट्रेस कर बरामद किया गया। शेष तीन मोबाइल भी तकनीकी सहायता एवं CEIR पोर्टल के माध्यम से बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल निकटतम थाने में सूचना दें अथवा CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि तकनीकी सहायता से मोबाइल को शीघ्र ट्रेस कर बरामद किया जा सके।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp