
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने डीएम को पत्र शौप कर पांच बिंदुओं पर जांच की मांग किया था । जिसकी जांच एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री द्वारा किया जाएगा उन्होंने मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक इकाई कृषि केंद्र पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पूर्व में की गई जांच की मांग किया था उन्होंने पत्र देकर कहा कि अधिकारी द्वारा कृषि विभाग के दोषपूर्ण कृत्य जिसमें आम साधारण किसान के हितों का मूल अधिकारो पर कुठाराघात पर पारदर्शी होना तय था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। जांच निराधार और शून्य होने पर प्रश्न बनता नजर आ रहा है. कि क्या भ्रष्ट क्रिया कलाप की पारदर्शी जांच सम्भव नहीं है। मुहम्मदाबाद गोहना बना पूरे जिले में कृषि विभाग द्वारा चयनित किसानों की मुफ्त चना गेंहू खाद उपलकधता पर प्रश्न चिन्ह बन रहा है। जिसे जांच अधिकारी लीपा-पोती कर कृषि विभाग के उच्च अधिकारीयों को बचाने में सार्थक प्रयास किये हैं। उन्होंने इन पांच बिंदुओं पर दोबारा जांच की मांग किया है।
पहली मांग जांच अधिकारी के तमाम निर्देश के बावजूद गांव पंचायत शमशाबाद के किसानों को चयन सूची कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध नहीं करायी गयी।
दूसरी मौजा-सुरहुरपुर के चयनित किसानों के स्वत्व में भूमि का विवरण दिया गया लेकिन सत्यापन करने से परहेज किया गया कि वास्तविक रकबा कितना है।
तीसरी विवरण में सतीश चन्द्र और दीपक के नाम से कोई भूमि अभिलेख में नहीं है। इसके नाम पर रजिस्ट्रेशन और अंगूठा कैसे लगा।
चौथी मांग जांच के अंत में उल्लेख किया है. कि बीज प्रदर्शन और चयनित गॉवो की सूचना तथा लाभार्थी चयन के लिये कृषि विभाग द्वारा पर्याप्त प्रचार प्रसार नहीं किया गया,











