
मऊ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रानीपुर थाना क्षेत्र से एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी प्रभारी काझा आकाश श्रीवास्तव और उनकी टीम ने यह गिरफ्तारी की।
गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर की पहचान रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर निवासी शक्ति सिंह पुत्र उमेश सिंह के रूप में हुई है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और माननीय न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। शक्ति सिंह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था।
पुलिस को बीती रात सूचना मिली कि शक्ति सिंह अपने पैतृक गांव मिर्जापुर में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आया है। इस सूचना की पुष्टि के बाद, थाना अध्यक्ष रानीपुर के नेतृत्व में चौकी प्रभारी काझा आकाश श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ मौके पर घेराबंदी की। पुलिस ने वैवाहिक कार्यक्रम के बीच से ही हिस्ट्रीशीटर शक्ति सिंह को हिरासत में ले लिया।
हिस्ट्रीशीटर शक्ति सिंह के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। न्यायालय से वारंट जारी होने के बावजूद उसके पेश न होने को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लिया था। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य अपराधियों में भी हड़कंप मच गया है। गिरफ्तारी के बाद, शक्ति सिंह के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
इसी क्रम में, रानीपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत लंबे समय से फरार चल रहे एक अन्य वांछित अभियुक्त अमन सिंह को भी गिरफ्तार किया है। 22 वर्षीय अमन सिंह पुत्र हरेन्द्र सिंह, निवासी मिर्जापुर, थाना रानीपुर को 24 अप्रैल 2024 को बबुआपुर चौराहा से पकड़ा गया।
थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर अमन सिंह को आवश्यक बल प्रयोग के साथ हिरासत में लिया। उसके खिलाफ भी पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे भी न्यायालय भेज दिया गया है।
गैंगस्टर एक्ट: मु.अ.सं. 38/26
हत्या (बीएनएस): मु.अ.सं. 185/25 (धारा 103(1))
आर्म्स एक्ट: मु.अ.सं. 190/25 (धारा 3/25)











