Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सड़क हादसों में चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Author Image
Written by
हारून खान

 

मऊ। जनपद के हलधरपुर और दक्षिण टोला थाना क्षेत्रों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

 

पहली घटना हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा चट्टी के पास गुरुवार दोपहर हुई। बलिया जनपद के रसड़ा थाना क्षेत्र के नरदोली निवासी इंद्रजीत चौहान (24) पुत्र रविंद्र नाथ चौहान अपने साथी विशाल (26) के साथ बाइक से मऊ आ रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. अतुल यादव की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।

 

दूसरी घटना दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के अछार सगड़ा के पास बुधवार देर रात हुई। खानपुर निवासी नरेंद्र (35) बाइक से मऊ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार कर रहे अछार सगड़ा निवासी गुड्डू (40) से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी बसंत लाल ने बताया कि सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp